September 4, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

टनकपुर विदेशी मदिरा की दुकान में पर्यटकों से हो रही ओवर रेटिंग

Dukan Ad
Dukan Ad

टनकपुर विदेशी शराब की दुकान में ओवर रेटिंग की शिकायत
चंपावत। टनकपुर क्षेत्र में एक तरफ सरकार सरस कॉर्बेट महोत्सव का आयोजन कर क्षेत्र में पर्यटन रोजगार को बढ़ावा देने के लिए आदिवासी है सरस कॉर्बेट महोत्सव का आयोजन कर रही है। दूसरी तरफ विदेशी मुद्रा की दुकान में पर्यटकों और लोगों से ओवर रेटिंग हो रही है।
टनकपुर छिनीगोठ अपनी रिश्तेदारी में आए लक्ष्मण सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह टनकपुर विदेशी शराब की दुकान में 1 रॉयल स्टैग की बोतल लेने गए थे। उन्होंने बताया की एक बोतल में उनसे 40 रपये ओवर रेट लिए गए। दुकान में तैनात सेल्समैन से जब उन्होंने ओवरराइटिंग की शिकायत की तो वह धमकाने लगे।
स्थानीय निवास एललम भट्ट ने बताया कि रॉयल स्टैग का क्वार्टर में 200 एमआरपी रहता है जिसे 220 में बेचा जाता है। बोतल में प्रिंट रेट से ₹60 से अधिक लिए जाते हैं। उन्होंने जिलाधिकारी और आबकारी निरीक्षक से समय-समय पर शराब की दुकानों का निरीक्षण करने और ओवर रेटिंग को रोकने की मांग की है।
आबकारी निरीक्षक डीएल साह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है फिर भी मदिरा की दुकानों में ओवर रेटिंग नहीं होने दी जाएगी इसको लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करे