संवाददाता/चंपावत।
सिनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए चंपावत के दो सीनियर खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिसमें
सिनियर -75 किलों भार वर्ग में कुमिते मे जतिन जोशी, अंडर 21 कुमिते में +68 भार वर्ग में प्राची ओली का चयन हुआ है।
कोच दीपक सिंह ने बताया 12 फरवरी से देहरादून में आयोजित सिनियर उत्तराखंड कराटे टीम द्वारा खेल निदेशालय के सौजन्य से 10 दिवसीय सिनियर कराटे सिलेक्शन कैंप का आयोजन किया गया था। जिसमें जतिन व प्राची का चयन हुआ है।
दिल्ली मे आयोजित सिनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए चयन होने पर जिला अधिकारी चंपावत मनिष कुमार, पुलिस अधीक्षक चंपावत रेखा यादव, ऐडीएम केएन गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी चंपावत जेएस खाती जिला क्रीड़ा अधिकारी चंपावत चंदन बिष्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी जसवंत खंडायत, अनुराग आर्या SDM सदर, एसडीम लोहाघाट नीतू डांगर दोनों कराटे खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।
दिल्ली में दिनांक 26/02/2026 से 1/03/2026 तक आयोजित होंगी।

More Stories
डॉ. जगदीश पंत ‘कुमुद’ बने उत्तराखंड भाषा संस्थान के सदस्य
हल्द्वानी की शंखनाद रैली को लेकर कांग्रेस पर जातिवाद फैलाने का आरोप, चंपावत में राहुल गांधी का पुतला फूंका
पुनोली में कृषि यंत्र वितरण में नहीं मिली वित्तीय अनियमितता विधायक अधिकारी ने लगाए थे गंभीर आरोप