October 17, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

एनएच में फुलार गांव के पास बन रहे स्कबर को देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान, इंजीनियर की डिग्री पर भी उठ रहे सवाल

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत टनकपुर राष्ट्रीय मार्ग में फुलार गांव के पास विभाग की घोर लापरवाही सामने आई है । फुलार गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग में बन रहे स्कबर को देखकर इंजीनियर की डिग्री पर भी सवालिया निशान खड़े होते हैं। स्कबर के आगे दीवार खड़ी कर दी है और नाले सामने से ह्यूम पाइप को आगे से डाला गया है।
सड़क के जिन स्थानों पर स्कबर
की जरूरत थी, वहां पर स्कबर नहीं बने हैं।
स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से निर्माण कार्य की जांच की मांग की है स्थानीय बीडी बिष्ट, दीपक फुलारा,दिनेश जोशी, एंडी जोशी, कृष्णानंद पांडे,दुर्गा दत्त जोशी ने बताया कि पूर्व में जब स्कबर
का निर्माण हो रहा था विभाग के जेई मौके पर आए थे उन्हें लोगों द्वारा पाइप को सही तरह लगाने का आग्रह किया था लेकिन विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
एनएचएआई विभाग के एई नरेंद्र रावत ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर शीघ्र निर्माणाधीन स्कबर का निरीक्षण किया जाएगा।

शेयर करे