April 18, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्यों की डीएम ने दिए जांच के आदेश

विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म में चंपावत से लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग की खबर प्रसारित होने के बाद डीएम ने संज्ञान लिया है और निर्माण कार्यों को लेकर जांच कमेटी गठित कर जांच के निर्देश दिए हैं।
राजमार्ग-09 के अन्तर्गत लोहाघाट एवं चम्पावत बाजार क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग खण्ड द्वारा मोटर मार्ग सुधारीकरण का कार्य गतिमान है। विभिन्न माध्यमों यथा-सोशल मीडिया,प्रिन्ट मीडिया तथा ज्ञापनों से सुधारीकरण कार्य में अत्यन्त लापरवाही बरती जाने तथा कार्य की गुणवत्ता भी उच्च श्रेणी की न होने व कई स्थानों पर ठेकेदार द्वारा मिट्टी के ढेर इकट्ठा किये गये है तथा जल निकासी हेतु नालियों का पूर्ण निर्माण व उसकी सही गुणवत्ता न होने की शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह भंडारी ने
इसके दृष्टिगत चम्पावत एवं लोहाघाट बाजार क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग- 09 के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों की जांच हेतु एक तकनीकी समिति का गठन उपजिलाधिकारी, लोहाघाट की अध्यक्षता में किया गया है जिसमें
अधिशासी अभियन्ता प्रा.ख.लोनिवि चम्पावत, अधिशासी अभियन्ता,ग्रामीण निर्माण विभाग चम्पावत सदस्य बनाया गया है।
समिति द्वारा चम्पावत लोहाघाट बाजार में स्वीकृत कार्यों की विभिन्न जाँच कर रिपोर्ट 10 दिन में उपलब्ध कराई जाएगी।

शेयर करे