ऑपरेशन कालनेमि के तहत थाना पाटी पुलिस टीम की प्रभावी कार्यवाही
…थाना पाटी क्षेत्रांतर्गत 01 ढोंगी बाबा को 210 ग्राम अवैध चरस के साथ मोटरसाइकिल हीरो होंडा CBZ नंबर UK06R-6134 पल्सर मे परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया
चंपावत। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष को आदेशित किया गया है। इसी क्रम में 28 सितंबर को शिवराज सिंह राणा क्षेत्राधिकारी_महोदय_ चंपावत के पर्यवेक्षक में ओमप्रकाश थानाध्यक्ष पाटी के नेतृत्व में थाना पाटी_पुलिस_ टीम द्वारा धुनाघाट रोड किमाड़ी धार के पास चैकिंग के दौरान अभियुक्त हरीश पूरी उर्फ हेमन्त सिंह उर्फ हिम्मत उर्फ बाबा पुत्र कमल सिंह उर्फ निरंजन देव, उम्र 47 वर्ष, निवासी काटल, पोस्ट न्योली पटवारी चौकी, मालूपानी, जनपद टिहरी गढ़वाल, हाल निवासी ग्राम निरंजनी अखाड़ा, मायापुर, हरिद्वार के पास से कुल 210 ग्राम अवैध चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया है। इस सम्बन्ध में थाना पाटी में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है*। अभियुक्त से.210 ग्राम अवैध चरस पकड़ी। पुलिस टीम में ओम प्रकाश थानाध्यक्ष थाना पाटी HCP पूरन कम्बोज
कानि.25 कमलनाथ गोस्वामी थाना पाटी कानि. दीपक सिंहशामिल रहे।

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार