पूर्णागिरि के दर्शन कर लौट रहा मैक्स वाहन पलटा, तीन श्रद्धालु घायल
…मैक्स वाहन में क्षमता से अधिक सवारियां भरी हुई थीं। एसएसआई पूरन सिंह तोमर ने बताया कि हेल्परी करने वाला व्यक्ति वाहन चला रहा था।
टनकपुर : मां पूर्णागिरि के दर्शन के बाद टनकपुर की ओर लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन सड़क पर पलटने से तीन श्रद्धालु मामूली रूप से घायल हो गए। वाहन में 13 श्रद्धालु सवार थे। पुलिस ने घायलों को दूसरे वाहनों से उपचार के लिए टनकपुर अस्पताल भेजा। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों के श्रद्धालु मां पूर्णागिरि के दर्शन के बाद मैक्स वाहन संख्या यूके- 05/ टीए-5532 से टनकपुर को लौट रहे थे। ठूलीगाड़ और भैवर मंदिर के बीच में वाहन सड़क किनारे पहाड़ियों से टकराकर पलट गया। इससे तीन लोगों को हल्की छोटे आई। बताया जा रहा है कि चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मैक्स वाहन में क्षमता से अधिक सवारियां भरी हुई थीं। एसएसआई पूरन सिंह तोमर ने बताया कि हेल्परी करने वाला व्यक्ति वाहन चला रहा था।
पुलिस उसे ढूंढने का प्रसास कर रही है। सभी श्रद्धालुओं को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

More Stories
जनता मिलन में 208 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने की नारेबाजी
टनकपुर जिला अस्पताल में डीएम के निर्देश पर प्रबंधन समिति के जरिए चालक की अस्थाई व्यवस्था को अनुमोदन