September 15, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

भाजपा ने कांग्रेस विधायकों पर अराजकता,तोड़ फोड़, व सदन को ना चलने देना का आरोप लगाते हुए कांग्रेस का पुतला फूंका 

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा में तोड़फोड़ करने और सत्र नहीं चलने देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस का पुतला दहन किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष गोविन्द सामंत के नेतृत्व एवं सुनील पुनेठा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष के संचालन में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बीते दिनों गैरसैंण विधान सभा सत्र के दौरान कांग्रेस पार्टी के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों द्वारा की गई अराजकता,तोड़ फोड़, व सदन को ना चलने देना का आरोप लगाया।

आपदा जैसे गंभीर मुद्दों पर सदन पर बात ना करना, अभी प्रदेश भारी तबाही से ग्रस्त है और कांग्रेसी विधान सभा में सोने में मस्त हैं। प्रदेश माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा हैं।

आमजन के बीच मुख्यमंत्री की बढ़ रही लोकप्रियता को पचा नहीं पा रहे हैं। सत्ता से दूर कांग्रेसी नेताओं को जनता के मुद्दे  नहीं मिल रहे हैं।

भाजपा ने आरोप लगाते हुवे कहा कांग्रेस द्वारा गैरसैण में संपन्न विधानसभा सत्र के दौरान अमर्यादित व्यवहार किए जाने एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या किए जाने के विरुद्ध मुख्य बाजार चम्पावत में कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया है।

पुतला दहन करने वालो में श्याम नारायण पांडेय दर्जा राज्य मंत्री,  प्रेमा पांडेय चेयरमैन, सतीश पांडेय प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व जिला अध्यक्ष निर्मल माहरा, विकास साह, नन्दन तड़ागी, सूरज प्रहरी, प्रकाश बिनवाल, सुन्दर बोहरा, प्रकाश पांडेय, राजू बिष्ट, आनन्द अधिकारी, पारस महर, अजय नरियाल ललित भट्ट, नवीन तड़ागी, अजय प्रहरी, त्रिलोक राम सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करे