केक काटकर मनाया कुमाऊँ मंडल विकास निगम का 50 वां स्थापना दिवस
चंपावत। कुमाऊं मण्डल विकास निगम (केएमवीएन) जा 50 वें स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। कुमाऊं मंडल विकास निगम गैस एजेंसी कार्यालय परिसर में केक काटकर स्थापना दिवस को मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत मुख्य अतिथि रहे। व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास साह महामंत्री हरीश सक्टा विशिष्ट अतिथि रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत ने कहा कि कुमाऊं मण्डल विकास निगम पर्यटन और अन्य विकास गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने उल्लेख किया कि केएमवीएन न केवल पर्यटन को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि रसोई गैस वितरण, फलों और जड़ी-बूटियों का विपणन, और पेट्रोल पंपों का संचालन भी कर रहा है।
कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक प्रकाश मुरारी ने किया। प्रकाश मुरारी ने कुमार मंडल विकास निगम के संविदा कर्मियों की तरफ से गोविंद सामंत को ज्ञापन देते हुए वेतनमान बढ़ाने और स्थाई नियुक्ति की मांग की। सामंत ने कहा कि शीघ्र उनकी मांगों को लेकर कुमार मंडल विकास निगम के निदेशक से वार्ता करेंगे।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, नवीन तड़ागी, लक्ष्मण बोहरा, प्रदीप कार्की और कुमार मंडल विकास निगम के कर्मचारी मौजूद रहे।
केक काटकर मनाया कुमाऊँ मंडल विकास निगम का 50 वां स्थापना दिवस

More Stories
जनता मिलन में 88 शिकायतों पर हुई कार्यवाही, डीएम ने समयबद्ध शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए
ज्ञानखेडा में खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन के तहत होम स्टे में योगाभ्यास