मां बाराही धाम में पूजा अर्चना व पुरस्कार वितरण के साथ बग्वाल मेले का समापन
देवीधुरा । देवीधुरा के मां बाराही धाम में चल रहे 12 दिवसीय बग्वाल मेले का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया है। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को मेला कमेटी की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मेला कमेटी अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट व मंदिर के पीठाचार्य कीर्ति बल्लभ शास्त्री ने मेले के सफल संचालन के लिए मेला कमेटी के पदाधिकारियों, एनएसएस व जीआइसी के स्काउट के छात्रों को सम्मानित किया। साथ ही मेले के सफल आयोजन के लिए चार खाम, सात थोकों के पदाधिकारियों, जिला पंचायत, पुलिस प्रशासन, विद्युत विभाग, जल संस्थान, ग्रामीण बैंक, नैनीताल बैंक सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों का आभार जताया। इस मौके पर खेलकूद प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। समापन पर देवीधुरा बाजार में मेला कमेटी ने राधा-कृष्ण की भव्य झांकी निकाली। दिन भर मंदिर परिसर में लोगों की पूजा अर्चना के लिए भीड़ लगी रही। इस दौरान उपाध्यक्ष रमेश राणा, दिनेश चंद्र जोशी,दीपक चम्याल, ईश्वर सिंह बिष्ट, चंदन सिंह बिष्ट, लक्ष्मी दत्त जोशी, राजेंद्र बिष्ट, दीपक चम्याल, ईश्वर सिंह बिष्ट, चंदन सिंह बिष्ट, लक्ष्मी दत्त जोशी, राजेंद्र बिष्ट,खीम सिंह लमगड़िया, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुमन लता, हयात सिंह बिष्ट, खड़क सिंह बोहरा, नरेंद्र नाथ गोस्वामी, ठाकुर सिंह बिष्ट, जगदीश सिगनवाल, बद्री सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
मां बाराही धाम में चल रहे 12 दिवसीय बग्वाल मेले का पुरस्कार वितरण के साथ समापन

More Stories
जनता मिलन में विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे फरियादी 94 शिकायतों में अधिकांश का मौके पर निस्तारण
दो साल तक बीमारी का नहीं चला पता, अब बोन टीबी से जंग लड़ रहा 16 वर्षीय हिमांशु; परिवार ने लगाई मदद की गुहार
चंपावत में 20 से 22 सितंबर तक होगी द्वितीय वार्षिक संगीत प्रतियोगिता-2026