September 15, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

लोहाघाट के नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख और साथियों पर मुकदमा दर्ज

Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट। लोहाघाट में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा ।

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संगठन चंपावत के जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा के घर में 14 अगस्त की रात को घर में घुसकर तोड़फोड़ करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में शिक्षक गोविंद सिंह बोहरा की पत्नी भागीरथी बोहरा की तहरीर पर लोहाघाट थाने में लोहाघाट ब्लॉक के नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक व उनके साथियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार सिंह ने बताया तहरीर पर पुलिस ने महेंद्र ढेक, अमित फर्त्याल, गौतम सिंह, शिवराज सिंह, गिरीश ढेक, दिनेश महरा, देवेंद्र बोरा, सतीश महरा, गिरीश महरा, निर्मल फर्त्याल के खिलाफ 331 (4) 91 351,352 (2) 354 (4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है कहा मामले में विवेचना जारी है विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
बताते चलें की 14 अगस्त को ब्लॉक प्रमुख पद को लेकर परिणाम घोषित हुए थे । जिसमें महेंद्र ढेक दो मतों से जीते थे। महेंद्र के समर्थक विजय जुलूस भी निकाला था और जमकर आतिशबाजी की। आरोप है कि जितने के बाद उनके समर्थकों ने शिक्षक गोविंद के घर के बाहर आतिशबाजी की और घर में घुसने का प्रयास किया।
बताया जा रहा है कि शिक्षक नेता गोविंद बोहरा ने प्रमुख के चुनाव में महेंद्र के विपक्ष में लॉबिंग की इसका एक ऑडियो भी सोशल मीडिया में वायरल है ।

शेयर करे