लोहाघाट अस्पताल को बनाएंगे बेस चिकित्सालय
इस बार लोहाघाट की जनता नेता नहीं सेवक चुनेगी
लोहाघाट विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी खुशाल सिंह अधिकारी का धुआंधार प्रचार चल रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार लोहाघाट की जनता नेता नहीं सेवक चुनेगी। उन्होंने लोहाघाट जिला अस्पताल को उप जिला अस्पताल बनाए जाने पर तंज कसते हुए कहा कि सीएचसी को उप जिला अस्पताल बनाकर यहां की जनता को क्या मिला आज भी वही हालात अगर हमारी सरकार बनती है तो हम लोहाघाट अस्पताल को बेस अस्पताल बनाएंगे। उन्होंने कहा कि लोहाघाट नगर में पेयजल की समस्या जस की तस बनी हुई है इन 10 सालों में लोगों को झूठे आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला।

More Stories
हरेला महोत्सव पर भिंगराड़ा में वृहद पौधारोपण, दुबचौड़ा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
हरेला पर्व पर मानेश्वर महादेव मंदिर में आईटीबीपी का वृहद पौधरोपण अभियान, डीएम ने भी किया पौधरोपण
केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में फल वितरित