भाजपा के स्टार प्रचारक पूर्व जनरल वीके सिंह मुख्यालय पहुँचे। उन्होंने यहां शिवा रेजिडेंसी में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी और धामी के नेतृत्व में देश में और उत्तराखंड में चहुमुखी विकास हुआ है ।प्रधानमंत्री मोदी को है उत्तराखंड से विशेष लगाव है उन्होंने यहां चार धाम के सर्वांगीण विकास के साथ गांव-गांव तक विकास कार्य को पहुंचाया। रेल व सड़कों का गांव गांव तक विस्तार किया। उन्होंने कहा कि चार धाम सड़क परियोजना का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड को पांचवा धाम बनाने की सोच रखते हैं। उत्तराखंड से दो-दो थल सेना अध्यक्ष हुए हैं यह वीर सैनिकों की भूमि है इस दौरान उन्होंने लोगों से हाथ खड़ा करके आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी कैलाश गहतोड़ी को भारी बहुमत से जीत दिलाने की बात कही इस दौरान उन्होंने कहा कि कैलाश को जिताने की जिम्मेदारी आप को सौंप के जाता हूं।
जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 60 साल में जो नहीं हुआ वह मोदी के आठ साल के कार्यकाल में हो गया। आज पूरे विश्व में भारत देश की एक अलग पहचान है, जिससे हर भारतीय गौरवान्वित महसूस करता है।
दौरान सभा में भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक पाठक पुष्कर काला प्रदेश मंत्री गुजरात सूरत के विधायक वीडी जाकावाडिया पूर्व स्कवड़नलीडर मोहन शर्मा कैलाश अधिकारी मंडल अध्यक्ष विधानसभा प्रभारी निर्मल महारा मुकेश कलखुड़िया नरेंद्र लड़वाल गिरीश जोशी श्याम पांडे गौरव पांडे आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरेला महोत्सव पर भिंगराड़ा में वृहद पौधारोपण, दुबचौड़ा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
हरेला पर्व पर मानेश्वर महादेव मंदिर में आईटीबीपी का वृहद पौधरोपण अभियान, डीएम ने भी किया पौधरोपण
केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में फल वितरित