लोहाघाट विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी पूरन सिंह फर्त्याल के प्रचार में पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रामलीला मैदान में उत्तराखंड के चार धाम की तुलना कांग्रेस के बड़े नेताओं से कर दी। चारधाम की तुलना सोनिया गांधी राहुल गांधी प्रियंका गांधी रॉबर्ट वाड्रा से करने पर कांग्रेस भड़क गई है उन्होंने सीधे इसे आड़े हाथों लिया। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पूरन पूरन कठायत, पूर्व दर्जा मंत्री निर्मला ने इसे चार धाम का अपमान करार देते हुए कहा कि बड़बोले शिवराज सिंह ने चार धाम का अपमान किया है इसे उत्तराखंड की जनता कभी माफ नहीं करेगी ।

More Stories
सड़क नहीं बनी तो 2027 विधानसभा चुनाव का करेंगे बहिष्कार
अलर्ट के चलते चम्पावत में टनकपुर बनबसा को छोड़कर स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश
युवाओं की क्षमता, समर्पण और संकल्प से प्रशस्त होगा उत्तराखंड के विकास का मार्ग : धामी