लोहाघाट।
गुमदेश क्षेत्र के ग्राम पंचायत बगोटी के नागार्जुन मंदिर परिसर में नागार्जुन बाबा मंदिर कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्वसहमति से समिति के पदाधिकारियों का चयन किया गया। मंदिर के पुजारी गंगा दत्त पांडेय की अध्यक्षता और ग्राम प्रधान दीपा देवी के संचालन में भुवन सिंह बिष्ट को अध्यक्ष,मान सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष, प्रकाश पांडेय सचिव, राजेंद्र सिंह बिष्ट को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। समिति ने मंदिर की साफ-सफाई, सुरक्षा और आने वाले धार्मिक आयोजनों की रूपरेखा पर भी चर्चा की। नियमित पूजा-पाठ की व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा।
बगोटी के नागार्जुन मंदिर समिति का हुआ गठन भुवन सिंह बिष्ट अध्यक्ष चुने गए

More Stories
15 साल की उम्र में शादी, 7 साल तक पति ने बनाया बंधक… जनसुनवाई में छलका चंपावत की बेटी का दर्द
कारगिल के अमर शहीदों को कविताओं के जरिए दी श्रद्धांजलि, ‘काली कुमूं’ पुस्तक का हुआ विमोचन
लोहाघाट में कारगिल विजय दिवस पर गूंजे शौर्य के किस्से, शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि