June 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

बरेली से पिथौरागढ़ जा रही पिथौरागढ़ डिपो की बस सुखीढांग के पास हुई खराब, 35 यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी

रिपोर्टर… शंकर जोशी/सुखीढांग

चंपावत । बरेली से पिथौरागढ़ जा रही उत्तराखंड परिवहन पिथौरागढ़ डिपो की बस UK 07PA3197 सुखीढांग पहुंचते पहुंचते बृजनगर के पास खराब हो गई।
बस में सवार 35 यात्रियों को तीन घंटे तक परेशान होना पड़ा। बस में सवार कुछ यात्री लोहाघाट से चालीस किलोमीटर दूर आगे जाना था। कुछ यात्री पिथौरागढ़ से आगे थल जाना था।
यात्रियों का कहना है कि उत्तराखंड सरकार पर्यटन को बढ़ाने की बात करती है लेकिन यहां इस तरह की खटारा बसें संचालित की जा रही हैं ।
यात्रियों की परिचालक के साथ बहस भी हुई
यात्रियों ने आरोप लगाया कि ओवर माइलेज बसों उत्तराखंड परिवहन निगम संचालित कर रहा है जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। को जहां तहां रास्तों में खड़ी हो जा रही हैं।
पिथौरागढ़ डिपो के एजीएम रवि शेखर कापड़ी ने बताया कि बस की फैन बेल्ट जाम हो जाने के कारण बस खराब हो गई। हरिद्वार से आ रही बस में यात्रियों को गंतव्य तक भेजा जाएगा।

शेयर करे