June 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

हिंदू नव वर्ष पर आरएसएस स्वयं सेवकों ने शंख बजा कर दी शुभकामनाएं

हिंदू नव वर्ष में शंख बजाकर मंगलमय शुभकामनाए दी.
लोहाघाट। नव संवत्सर हिंदू नव वर्ष पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा हनुमान मंदिर लोहाघाट में एकत्रित होकर नव संवत्सर हिन्दु नव वर्ष पर क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं दी।
श्री हनुमान मंदिर लोहाघाट में आज प्रातः सामाजिक कार्यकर्ता एवं राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी के नेतृत्व में स्वयंसेवक एकत्रित हुए।
श्री हनुमान मंदिर में मंदिर के पुजारी जगदीश ओली द्वारा नव संवत्सर का पाठ पढ़ते हुए भारत माता की जय, नव संवत्सर मंगलमय हो, हिंदू राष्ट्र की जय, भारत माता की जय, जय श्रीराम के उद्घोष के साथ नगर के स्टेशन बाजार होते हुए खड़ी बाजार से हथरंगिरा सर्व देव मंदिर तक शंख ध्वनि और हिंदू नव वर्ष मंगलमय हो, हिंदू राष्ट्र की जय, भारत माता की जय, जय श्रीराम के उद्घोष लगाते हुए नव संवत्सर का स्वागत करते हुए नगरवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की

गड़कोटीने बताया कि हिंदू नव वर्ष, नव संवत्सर हम सबके लिए हमारी सनातनी परंपरा का वाहक होने के साथ-साथ गौरव को याद करने का समय भी है। उन्होंने कहा कि नव संवत्सर नवदुर्गा के नौ रूपों की आराधना करने का समय, प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक का समय, आर्य समाज की स्थापना का दिवस, सृष्टि की रचना का प्रारंभ दिवस, महर्षि गौतम का जन्म दिवस, संघ संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार जी का जन्म दिवस, विक्रम संवत सहित आदि विभिन्न संवतों के प्रारंभ का दिवस, डॉ भीमराव अंबेडकर जी का जन्म दिवस, वरुण अवतार झूलेलाल का जन्म दिवस सहित प्रकृति के निखरने का समय भी है। इसलिए इस समय का स्वागत और अभिनन्दन करना हम सब के लिए गौरव का विषय है।
इस अवसर पर नगर प्रचारक तनुज भारत, एडवोकेट भास्कर मुरारी, हितेश मुरारी, तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त शांभवी मुरारी, हिंदू जागरण मंच के नगर संयोजक बादल पुनेठा, अंकित कलोनी, रेवाधर बिनवाल हिमांशु जोशी सहित अनेको स्वयंसेवक मौजूद रहे।

शेयर करे