June 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत के जौल के भगवती मंदिर व अमरूबैंड के संकटमोचन मंदिर पंचबली मंदिर की घंटियां चोरी

चंपावत के जौल के भगवती मंदिर व अमरूबैंड के संकटमोचन मंदिर पंचबली मंदिर की घंटियां चोरी
…. ग्रामीणों ने शीघ्र पुलिस से खुलासे की मांग की

चंपावत। चंपावत की जौल ग्राम पंचायत के मां भगवती मंदिर में चोरों ने शनिवार की रात कीमती घंटियों पर हाथ साफ कर लिया।

इसी लेकर मंदिर के पुजारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज की है। मंदिर के पुजारी पंडित नरेंद्र जोशी ने बताया कि वह हर रोज सुबह-शाम पूजा अर्चना करते हैं। 23 फरवरी की सुबह पूजा के लिए मंदिर पहुंचे, तो उन्हें मंदिर का दरवाजा खुला हुआ मिला।
मंदिर में देखा, तो वहां से पीतल के दीपक और पांच घंटियां गायब मिलीं। उधर NH पर अमरूबैंड के संकटमोचन हनुमान मंदिर में भी शुक्रवार की रात चोरी हुई है। मंदिर के पुजारी पंडित देवीदत्त गहतोड़ी ने बताया कि शुक्रवार की रात मंदिर से एक बड़े घंटे सहित एक दर्जन से अधिक घंटियां अज्ञात चोरों ने चुरा ली हैं पंचबली मंदिर की घंटियां चोरी हो गई हैं। लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग में काम कर रहे मजदूरों के सत्यापन की भी मांग की लोगों का कहना है कि कोई भी पहाड़ी स्थानीय इस तरह की घटना को अंजाम नहीं दे सकता है। इसमें जरूर किसी बाहरी वाले का हाथ है।
इधर रविवार को मां भगवती मंदिर के पुजारी नरेंद्र जोशी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चल्थी पुलिस चौकी में तहरीर दी है। सूखीढांग के सामाजिक कार्यकर्ता पंडित शंकर जोशी ने बताया कि कुछ माह पूर्व झालाकुड़ी के भूमिया मंदिर में भी चोरों ने घंटियां चुरा ली थी, लेकिन आज तक चोरों का पता नहीं लग पाया है। उन्होंने चोरियों का खुलासा करने की मांग की है। चोरी का सुराग नहीं लगने पर तल्लापाल विलौन संघर्ष समिति ने आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने नियमित पुलिस गश्त की भी मांग की है।

शेयर करे