चंपावत। छतार में लंबे समय से एसबीआई की शाखा खोलने की मांग स्थानीय लोग कर रहे हैं। यहां अधिकांश सरकारी पेंशनर पूर्व सैनिक निवास करते हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि छतार क्षेत्र की सर्वे रिपोर्ट के उपरान्त SBI की शाखा छतार से अन्यत्र खोले जाने की खबर से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोग छतार में ही एसबीआई की शाखा खोलने की मांग कर रहे हैं।
आक्रोश जताने के लिए स्थानीय लोग शुक्रवार को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे रोडवेज़ बस स्टैंड से एसबीआई की मुख्य शाखा तक प्रदर्शन करेंगे तथा इस संबंध में SBI के शाखा प्रबंधक को ज्ञापन सौंपेंगे।

More Stories
लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट
जिपं सदस्य कृष्णानंद जोशी को पितृशोक
जनता मिलन में 208 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण