June 11, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

महिलाओं का निशुल्क उपचार करने लंदन से मायावती पहुंची डॉ रसना चैनोय

महिलाओं का निशुल्क उपचार करने लंदन से यहां आई डॉ रसना चैनोय।

लोहाघाट। अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में निःशुल्क चिकित्सा शिविरों की श्रृंखला शुरू हो गई है।यहाँ विशेष रूप से लंदन से आयी विख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रसना चैनोय द्वारा महिलाओं के विभिन्न रोगों का उपचार करना शुरू कर दिया है, जिसका लाभ उठाने के लिए दूरदराज़ गाँव से भी महिलाएँ यहाँ पहुँच रही है। इससे पूर्व भी डॉ चैनोय यहाँ विशेष शिविर लगाकर सैकड़ों महिलाओं को आरोग्य प्रदान कर चुकी है। शिविर का शुभारंभ आश्रम के अध्यक्ष स्वामी सुद्धिदानंद जी महाराज ने किया।उन्होंने बताया कि धर्मार्थ चिकित्सालय की ओर से 23 फ़रवरी से 2 मार्च तक विभिन्न विद्यालयों के बच्चों का नेत्र परीक्षण कर उनका निःशुल्क उपचार किया जाएगा।चिकित्सालय के प्रभारी स्वामी एकदेवानंद जी महाराज के अनुसार यहाँ चल रहे महिला चिकित्सा शिविर में महिलाओं को निशुल्क दवाएँ एवं परामर्श दिया जा रहा है।

फ़ोटो-अद्वैत आश्रम मायावती का धर्मार्थ चिकित्सालय।

शेयर करे