चंपावत।
वरिष्ठ व्यापारी प्रयाग राय के पुत्र निखिल राय के आकस्मिक निधन पर चंपावत व्यापार संघ ने गांधी चौराहे में शोक सभा का आयोजन किया। निखिल राय आज बुधवार को कॉलेज जा रहे थे इसी दौरान कोलर गांव के पास डंपर से टकराकर उनकी मौत हो गई। निखिल के निधन से चंपावत में शोक की लहर दौड़ गई। उन्हें सभी व्यापारियों ने भाव भी नहीं श्रद्धांजलि अर्पित की इस दौरान वरिष्ठ व्यापारी भागवत चरण राय जिला महामंत्री कमलेश राय पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, वरिष्ठ व्यापारी ललित मोहन गोस्वामी, व्यापार संघ उपाध्यक्ष कमलदीप तिवारी महामंत्री हरीश सक्टा, सनी वर्मा, रोहित बिष्ट, , मयूख चौधरी, आनन्द अधिकारी, गौरव वर्मा ,भैरव जोशी, नंदू जोशी, कमल पटवा, रवि पटवा, नवीन जोशी विजय कार्की पृथ्वीराज तड़ागी ,प्रकाश सेलिया, भूपेंद्र सिंह महर, गौरव वर्मा आदि व्यापारी मौजूद रहे।

More Stories
जिपं सदस्य कृष्णानंद जोशी को पितृशोक
जनता मिलन में 208 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने की नारेबाजी