चंपावत। टनकपुर चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग में फुलार गांव के पास आज बुधवार सुबह 10.30 बजे करीब बाइक और टिप्पर की भीषण भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक निखिल राय पुत्र प्रयाग राय उम्र 22 वर्ष पीजी कॉलेज चंपावत में पढ़ता था और डिस्कवर बाइक से कॉलेज जा रहा था ।
कॉलेज जाते समय फुलार गांव के समीप टिप्पर से भिड़ंत हो गई जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही घटनास्थल के पास से जा रहे चल्थी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक निर्मल लटवाल जो चंपावत की ओर आ रहे थे उन्होंने घायल युवक को हंस फाउंडेशन की एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने उन्हें बचाने का पूरा प्रयास किया। सर में आई गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण युवक को नहीं बचाया जा सका। निखिल की मौत से चंपावत बाजार में शोक का माहौल है । उप निरीक्षक ललित पांडे ने बताया कि टिप्पर और चालक को कोतवाली ले आए हैं।
एनएच में फुलार गांव के पास बाइक और टिप्पर की भिड़ंत में 22 वर्षीय पीजी कॉलेज के छात्र की मौत

More Stories
ज्ञान केंद्र बना बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नई पाठशाला, डीएम ने की सराहना
ऑरेंज अलर्ट के चलते चम्पावत में बुधवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
चंपावत में ‘जैक्लीन नाशपाती’ की सफल खेती, किसानों के लिए बनी नई उम्मीद