November 3, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

बनबसा में 99 हजार रूपये की ऑनलाईन ठगी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने वाराणासी उत्तर प्रदेशजाकर गया नोटिस तामील कराया

Dukan Ad
Dukan Ad

बनबसा क्षेत्रान्तर्गत 99 हजार रूपये की ऑनलाईन ठगी करने वाले अभियुक्त को वाराणासी उत्तर प्रदेश में जाकर गया नोटिस तामील कराया
चंपावत/बनबसा।
पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर साइबर और ऑनलाइन ठगी करने वाले अभियुक्तगणो के विरुद्व कार्यवाही करते हुए करने तथा पीडित व्यक्तियो से ठगी गयी धनराशि को वापस* कराये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में विगत दिनों जनपद चंपावत के थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत वादी पूरन लाल वर्मा पुत्र चन्द्र राम वर्मा निवासी एनएचपीसी बनबसा द्वारा सूचना दी गयी की अज्ञात साईबर ठग द्वारा मेरे खाते से 99,275/रू. की ऑनलाइन ठगीकी गयी । जिस सम्बन्ध में थाना बनबसा में मु.अ.सं. 20/24 अन्तर्गत धारा 420 भादवि पंजीकृत कर विवेचा प्रचलित की गयी।
विवेचना के क्रम में चम्पावत पुलिस व साइबर सेल द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता से लेन-देन का पूर्ण विवरण प्राप्त कर सम्बन्धित यूपीआई तथा बैक नोडल से सम्पर्क कर तथा मोबाईल सर्विलांस के माध्यम से मामले में वाणारसी उत्तर प्रदेश राज्य निवासी जय कुमार पटेल पुत्र कृष्ण चन्द्र पटेल, निवासी मीरापूर, बसही थाना शिवपुर प्रकाश में आया।
प्रकाश में आये अभियुक् के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही के क्रम में उ.नि. अरविंद कुमार, चौकी प्रभारी, शारदा बैराज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना में प्रकाश में आये अभियुक्त जय कुमार पटेल उपरोक्त को वाराणसी, उत्तर प्रदेश राज्य में जाकर नियमानुसार धारा 35(3)बी.एन.एस.एस. का नोटिस भी तामिल कराया गया।
पुलिस टीम में
उ.नि.अरविन्द कुमार,प्रभारी चौकी शारदा बैराज,धीरेंद्र सिंह, जगदीश कन्याल,विनोद जोशी सर्विलांस सैल चंपावत आदि शामिल रहे।

शेयर करे