September 15, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी के भाई दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स भेजा गया

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के चंपावत विधानसभा से प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी के बड़े भाई को ऑपरेशन के लिए एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स भेजना पड़ा।

जानकारी के अनुसार प्रकाश तिवारी के बड़े भाई गिरीश तिवारी और उनकी पत्नी  चंपावत से लोहाघाट बीच में तिलौंन के पास बीते बुधवार को दुर्घटना  में गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए ऋषिकेश एम्स भेजा गया है।  9 अक्टूबर को गिरीश तिवारी उम्र 55 वर्ष चंपावत से लोहाघाट की तरफ अपनी स्कूटी में पत्नी के साथ जा रहे थे इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही अल्टो कार संख्या यूके 04×1166 से भीषण भिड़ंत हो गई जिसमें उनकी पत्नी उछलकर  अल्टो कार के शीशे  जा टकराई।  वहीं गिरीश तिवारी  को पेट में गंभीर चोट पहुंची। तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उन्हें पेट की गंभीर चोट को देखते हुवे बृहस्पतिवार को एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स भेजना पड़ा। उनकी पत्नी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है । जानकारीक अनुसार गिरीश तिवारी का ऋषिकेश एम्स में ऑपरेशन हो चुका है और हालात में सुधार है।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने आपदा स्थिति में हेली सेवा की सुविधा देने की बात कही थी जिसमें खासकर गर्भवती महिलाओं को आपातकालीन स्थिति में यह सुविधा देने के निर्देश हुए थे। 12 सितंबर को भी आपदा में घायल एक महिला को एयरलिफ्ट का ऋषिकेश एम्स भेजा गया था।

सीएमओ देवेश चौहान ने बताया कि गिरीश तिवारी के पेट में गंभीर चोट आई थी वरिष्ठ डॉक्टरों ने ऑपरेशन की राय थी । जिस वजह से डीएम की संस्तुति मिलने के बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स भेजा गया है। एयरलिफ्ट में आए खर्च का भुगतान एनएचएम से होगा।

शेयर करे