चंपावत। टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में आज बुधवार को डेंजर जोन स्वाला में गुजरते समय कार पर भारी भरकम पत्थर गिर गया। गनीमत रही कि पत्थर की चपेट में आने से कार खाई में नहीं गिरी। पत्थर से कार को अच्छी खासी क्षति पहुंची है।
कार के चालक टनकपुर निवासी योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वे टैक्सी यूके03टीए-1881 को एक सवारी लेकर बुकिंग में लोहाघाट जा रहे थे। स्वाला डेंजर जोन में अचानक करीब एक डेढ़ कुंतल का पत्थर आकर चालक के दरवाजे पर टकराया। हादसे के वक्त वे वाहन में सवार यात्री दहशत में आ गए थे। पत्थर के धक्के से कार कुछ दूरी तरक खिसक गई थी। गनीमत रही कि कार खाई में नहीं गिरी। हादसे में उन्हें व सवारी को कोई चोट नहीं आई है। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

More Stories
चम्पावत में अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण
12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते से होंगे मामलों का निस्तारण
राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश