चंपावत । चंपावत टनकपुर राष्ट्रीय महामार्ग में स्वाला गांव में सड़क कटिंग से गांव के आवासीय भवनों को खतरा पैदा हो गया है
अपरजिलाधिकारी त्रिलोक सिंह मर्तोलिया तहसीलदार ज्योति धपवाल ने रविवार को आपदा प्रभावित क्षेत्र स्वाला का स्थिलीय निरीक्षण किया।
उन्होंने आपदा प्रभावितो को स्थानांतरित करने को कहा है। इस दौरान 7 परिवारों को जीआईसी और वन पंचायत हॉल में शिफ्ट होने के निर्देश दिए गए।साथ ही क्षेत्र का का भूगर्भीय सर्वेक्षण करवाने के भी निर्देश दिए। एनएचएमएस वाला के पास हो रहे भूस्खलन से स्वाला गांव के कई आवासीय भवन और उपजाऊ जमीन खतरे की जद में आ गई है जिससे ग्रामीण भयभीत हैं।

More Stories
चम्पावत क्रिकेट एसोसिएशन से हटा प्रतिबंध, 4 नवंबर को होंगे चुनाव
40 हजार रुपये की लागत से सोलर कार बनाने वाले राहुल सम्मानित
चंपावत जिला अस्पताल में पहली बार लगेगी फेको मशीन, मोतियाबिंद के मरीजों को मिलेगी राहत