October 20, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

टीजे सड़क से सीम ख़िरद्वारी को कट रही विधायक निधि की सड़क में पोकलैंड में आया मलबा पोकलैंड सहायक की मौत

Dukan Ad
Dukan Ad

टनकपुर जौलजीबी सड़क में विधायक निधि से सीम से खिरद्वारी की तरफ 3 किलोमीटर रोड निर्माण का कार्य चल रहा था। जिसमें पहाड़ी से भारी मलबा और से बोल्डर आने के कारण पोकलैंड सहायक भास्कर तिवारी उम्र 23 वर्ष की मौत हो गई है । ठुलीगाड़ से पुलिस टीम ने बड़ी मुश्किल से शव का रेस्क्यू किया तथा पंचनामा भर ट्यूब के रास्ते लधिया नदी को पार कर शव को पीएम के लिए टनकपुर पहुंचाया है।
जानकारी के अनुसार पोकलैंड चालक राकेश सिंह पहाड़ी कटान का काम कर रहा था तथा सहायक भास्कर तिवारी उम्र 23 वर्ष पिता गोवर्धन तिवारी हाल निवास बरेली रोड पुरानी आईटीआई हल्द्वानी मूल निवास बागेश्वर पोकलैंड में ही थे। सड़क कटिंग के दौरान अचानक पहाड़ी से मलबा और बोल्डर आ गए जिसमें पोकलैंड ऑपरेटर राकेश सिंह ने कूदकर अपनी जान बचाई जबकि भास्कर तिवारी पोकलैंड सहित मलबे में दब गए तथा घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

शेयर करे