September 13, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

टनकपुर चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग गुरुवार को भी यातायात के लिए रहेगा बंद

Dukan Ad
Dukan Ad

जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे द्वारा बुधवार अपराह्न उपरांत एन एच के अधीक्षण अभियंता सहित अन्य अधिकारियों के साथ टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग के किलोमीटर 106 स्वाला में बंद सड़क मार्ग को खोले जाने हेतु किए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान एन एच के अधिकारियों द्वारा स्वाला में बंद सड़क को खोले जाने हेतु किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। अधीक्षण अभियंता ने अवगत कराया कि अभी भी उक्त स्थान में लगातार मलवा गिर रहा है,जिसे अभी भी हटाया जाना है,जिसके मद्देनजर कल गुरुवार 26 सितंबर 2024 को राष्ट्रीय राजमार्ग 09 टनकपुर से चंपावत तक सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन हेतु बंद रहेगा।

शेयर करे