शव यात्रा में गया युवक सरयू की तेज बहाव में बहा
लोहाघाट। पिथौरागढ से शव यात्रा में आया एक यूवक नहाते वक्त सरयू नदी की तेज धारा में बहा। पुलिस, आपदा प्रबंधन और एसडीआरएफ की टीम सर्च अभियान में जुटी।
बाराकोट चौकी प्रभारी एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को करीब चार बजे धमौड़ पिथौरागढ से श्याम राम (65)की शव यात्रा में लोग घाट आए थे। इसी बीच सरयू नदी में नहाते वक्त अर्जुन राम(42)पुत्र मोहन राम निवासी भट्यूड़ा थरकोट पिथौरागढ का पैर फिसल गया। जिससे वह नदी की तेज बहाव में बह गया। शव यात्रा में आए विनय ने उसे बहते देखा और मदद के लिए आवाज लगाई। लेकिन नदी के तेज बहाव के कारण युवक का पता नहीं चल पाया। एएसआई ने बताया सूचना के बाद मौके पर पुलिस के साथ आपदा प्रबंधन और एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई है। सर्च अभियान जारी है।
:::फोटो।
परिचय। बाराकोट में मंगलवार को सरयू नदी में युवक के डूबने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम सर्च अभियान में जुटी।

More Stories
चंपावत में 55.52 करोड़ से बन रहा साइंस सेंटर, चाय बागान में भी विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं
दीपावली से पहले लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, छह नमूने जांच को भेजे
प्रसव के कुछ घंटे बाद प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल