June 4, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

उत्तराखंड का सपूत कश्मीर में हुआ शहीद सीएम ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून: जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में सरहद पर अपना फर्ज निभाते हुए 11वीं गढ़वाल राइफल का जवान मनदीप सिंह नेगी शहीद हो गया है। 23 वर्षीय पौड़ी गढ़वाल के सतपुली निवासी मनदीप सिंह नेगी शहीद हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शहीद जवान को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी है।
जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में सरहद पर अपना फर्ज निभाते हुए 11वीं गढ़वाल राइफल के 23 वर्षीय सतपुली, पौड़ी गढ़वाल निवासी मनदीप सिंह नेगी जी शहीद हुए हैं, मैं उनके बलिदान को शत-शत नमन करता हूं।
एक ओर जहां हमें अपने शहीद की शहादत पर गर्व है वहीं उन्हें खोने का भी बेहद दुःख है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को सम्बल प्रदान करें। शहीद के परिजनों के साथ हम सदैव खड़े हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

शेयर करे