October 30, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

वनपास अनुभाग में हरेला महोत्सव के तहत 730 पौधे लगाए

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत। वन विभाग के वनपास अनुभाग में हरेला महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वन पंचायत लफड़ा में हरेला वन कार्यक्रम के वृहत पौधारोपण अभियान चलाया गया। ग्राम प्रधान लफड़ा रूद्र सिंह मेहर की उपस्थिति पौधारोपण किया गया जिसमें सभी ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में भिंगराड़ा वन क्षेत्र से वन दरोगा/नोडल अधिकारी संजय त्रिपाठी वन दरोगा
सुंदर सिंह सामंत वन आरक्षी प्रकाश बोरा आदित्य चौधरी विनोद कुमार, सरपंच बस्तियां सरपंच देवली सरपंच कोटा सरपंच बेड़ा सरपंच गुरुजिला पाली राजकीय इंटर कॉलेज पाली के शिक्षक तथा विद्यार्थीयों ग्राम बूढ़ाखेत पाली तथा अमकड़िया के ग्रामीणों ने च्यूरा रीठा, बांज, किल्मोड़ा प्रजाति के कुल 700 पौधों का रोपण किया एक पेड़ माँ के नाम के अन्तर्गत 35 तेजपात के पौधों का रोपण किया गया।

शेयर करे