देहरादून- कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी होने के बावजूद सरकार ने प्रदेश में लागू कोविड कर्फ्यू को एक हफ्ते यानी कि 22 जून तक बढ़ा दिया है। इसके साथ 15 जून से चारधाम यात्रा को भी तीन जिलों चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के व्यक्तियों के लिए खोल दिया है। इसके लिए आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट को अनिवार्य किया गया है।
वहीं, दूसरी ओर अन्य राज्यों से उत्तराखंड आने वालों के लिए भी आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट अभी भी अनिवार्य किया है। कोविड कर्फ्यू में वर्तमान व्यवस्था के साथ कुछ रियायत भी दी गयी है । हफ्ते में तीन दिन बाजार खुलेंगे। मिठाई की दुकानें पांच दिन खुलेंगी। शहरों में विक्रम, ऑटो के संचालन की अनुमति देने के साथ राजस्व न्यायालय खोलने का भी निर्णय लिया गया है।

More Stories
प्रेशर हॉर्न लगे दो वाहनों के चालान, मैक्स और बाइक सीज
लोहाघाट में 2.47 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने की कार्रवाई
टनकपुर में मीडिया सेंटर का निर्माण तेज करने के निर्देश डीएम ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण