October 25, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

सांसद अजय टम्टा को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर लोहाघाट में मिष्ठान वितरण किया गया

Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट। नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने और अल्मोड़ा संसदीय सीट से सांसद अजय टम्टा को एनडीए सरकार में मंत्रीमंडल में जगह मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कर जश्न मनाया। सोमवार को मीना बाजार में पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में एकत्रित हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।सांसद अजय टम्टा ने लगातार तीसरी बार रिकार्ड मतों से संसदीय सीट अल्मोड़ा में जीत हासिल की। जिसके बाद उन्हें अब मंत्रीमंडल में शामिल कर लिया गया है। मंत्रीमंडल में शामिल होने से भाजपाई ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी।इस दौरान मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, चंद्र शेखर बगौली,पीएस मेहता, सुभाष बगौली,प्रकाश राय,दीपक सुतेडी, कैलाश पांडेय आदि मौजूद रहे।

शेयर करे