October 25, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

एबट माउंट में नशा हटाओ जीवन बचाओ अभियान के तहत पर्यटकों को जागरूक किया

Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट के एबट माउंट में नशा हटाओ अभियान संयोजक प्रवक्ता सामश्रवा आर्य, होशियार सिंह धामी तथा पूजा प्रजापति के नेतृत्व में नशा हटाओ जीवन बचाओ अभियान चलाया गया। आने वाले दर्जनों पर्यटकों को नशा हटाओ जीवन बचाओ,स्वच्छ सुंदर पर्यावरण बनाओ विषय पर जागरूक कर नशामुक्त स्वच्छ वातावरण निर्माण के प्रति प्रेरित किया। शिक्षक आर्य ने बताया कि ऐतिहासिक,धार्मिक,सामाजिक तथा सांस्कृतिक धरोहरों के वातावरण एवं परिवेश को स्वच्छ, सुंदर व स्वस्थ बनाना हम सबकी प्रथम प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए हमें आने वाले पर्यटकों सहित युवा पीढ़ी को भी प्रदूषित वातावरण से होने वाले विभिन्न नुकसानों के बारे में जागरूक कर नशामुक्त परिवेश निर्माण के लिए योगदान देने हेतु प्रेरित करने की बहुत जरूरत है, क्योंकि आज इन्हीं दर्शनीय स्थलों की पवित्रता, शुचिता व उनकी गरिमा बनाये रखने में ये आने-जाने वाले पर्यटक तथा युवा वर्ग ही महत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर सकते हैं। उक्त अवसर पर कानपुर, बरेली व पिथौरागढ़ जैसे बाहरी शहरों से आये पर्यटकों में निर्मला धामी, लक्षिता धामी, रानी धामी,अंजना गुप्ता, रचना यादव, श्रेया गुप्ता, मीना, जाह्नवी, एकता, शिक्षा, संस्कृति,यशिता, रुद्र व भैरवदत्त जोशी आदि पर्यटकों ने संकल्प पत्र भरे तथा इस रचनात्मक अभियान की काफी सराहना की।

शेयर करे