लोहाघाट। रसोई गैस ले जा रहे वाहन में लोहाघाट स्टेशन बाजार में अचानक तकनीकि खराबी आने से धुवें का गुबार उठ गया। धुवां देखते ही व्यापारियों में अफरा तफरी मच गई। चालक ने सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टाला।मंगलवार को शाम को करीब सवा पांच बजे हल्द्वानी की ओर से आ रहे वाहन यूके 04सीबी 3553 में लोहाघाट के स्टेशन बाजार में पहुंचते ही अचानक खराबी आ गई। जिससे वाहन में धुवां उठने लगा और चिन्गारियां भी निकलने लगी। वाहन में धुंवे को देखकर व्यापारी अपनी दुकानों से भाग खड़े हो गए। काफी देर तक बीच सड़क पर जाम लग गया। वाहन चालक ने भी मजबूरी में वाहन को बीच सड़क पर खड़ा कर दिया। वाहन चालक ने केबिन खोलकर देखा वाहन का टर्बो पाइप हुआ था। जिसको ठीक किया गया। तब जाकर व्यापारियों की सांस में सांस आई।

More Stories
विधायक के कमीशन के आरोपों को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन ने खारिज किया
NPS-UPS के विरोध में कर्मचारियों ने किया पेंशन उपवास, OPS बहाली की उठाई मांग
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का शाल ओढ़ाकर किया स्वागत