September 8, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

सीएम धामी के लिए सीट छोड़ने वाले पूर्व विधायक वर्तमान वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का लंबी बीमारी के बाद निधन

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत । मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने वाले पूर्व विधायक वर्तमान वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उनके निधन से चंपावत के साथ उनके गृह क्षेत्र सलना पाटी में शोक की लहर है । कैलाश गहतोड़ी लंबे समय से मुंह के कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने देहरादून अपने आवास में अंतिम सांस ली। चंपावत विधानसभा से दो बार के विधायक रहे कैलाश गहतोड़ी एक कुशल राजनीतिज्ञ सामाजिक कार्यकर्ता थे। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के साथ चंपावत भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल महारा, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय,श्याम पांडे, शंकर पांडे, कैलाश पांडे, विजय वर्मा, मुकेश महाराना, कैलाश अधिकारी, सुनील पुनेठा,सूरज प्रहरी लोकेश पुनेठा सहित तमाम लोगों ने उनके निधन पर शोक संवेदना प्रकट की है ।

शेयर करे