लोहाघाट (चंपावत)। उच्च अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अभद्रता के आरोप में रोडवेज के लोहाघाट डिपो की वरिष्ठ लिपिक को निलंबित कर दिया है। करीब एक सप्ताह पूर्व कर्मचारियों ने वरिष्ठ लिपिक पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए मंडलीय प्रबंधक को शिकायती पत्र भेजा था। रोडवेज इंचार्ज और लिपिक के बीच हुए विवाद का वीडियो भी वायरल हुआ था। रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक नरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि लोहाघाट डिपो के कर्मचारी और इंचार्ज ने डिपो की वरिष्ठ लिपिक हेमलता पांडे पर अभद्रता का आरोप लगाया था। कर्मचारियों ने मंडलीय प्रबंधक संचालन टनकपुर पवन मेहरा को आरोपी लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सोंपा था। सहायक महाप्रबंधक गौतम ने बताया कि इंचार्ज और कर्मचारियों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए मंडलीय प्रबंधक ने वरिष्ठ लिपिक को निलंबित कर दिया है। जिसका आदेश लोहाघाट पहुंच चुका है।

More Stories
गड़कोट के भेंट घाट में निःशुल्क पुस्तकालय का शुभारंभ युवाओं को नशे से दूर रखकर शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने की पहल
अस्पताल में रील अस्पताल में रील बनाने पर पुलिस सख्त, युवक का चालान
नेपाल बॉर्डर के पास पांच हजार का इनामी गैंगस्टर स्मैक के साथ गिरफ्तार