लोहाघाट। देवीधूरा-वालिक राष्ट्रीय राजमार्ग में देवीधुरा से करीब 7 किलोमीटर नीचे पाटी की ओर सड़क में दो फिट गहरा गड्ढा बन गया है। जिससे दुर्घटना होने का खतरा पैदा हो गया है। पिछले दो माह से वाहन चालक विभाग को गड्ढा भरने की गुहार लगा रहे हैं। ग्राम प्रधान अमोली निशा देवी, पूरन चन्द्र भट्ट,मनोज सिंह, बंशीधर, दिनेश भट्ट आदि ने कहा कि कई बार विभाग को गड्ढे की सूचना दी गई, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि रोज हल्द्वानी, देवीधुरा, नैनीताल आदि क्षेत्रों के लिए रोडवेज बस, टैक्सियां इसी मार्ग से चलती हैं। कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन से जल्द गड्ढे को भरने की मांग की है।



More Stories
ग्राम प्रधान संगठन की बैठक में पंचायतों के विकास पर मंथन, वित्तीय संसाधन समय पर देने की उठाई मांग
अमोड़ी में मेडिकल स्टोरों पर छापा, दो के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति
मुख्यमंत्री चैम्पियन ट्रॉफी ‘खेल महाकुंभ 2026-27’ की तैयारियों को लेकर एडीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश