लोहाघाट। पतंजलि योग समिति ने लोहाघाट में योग और एक्यूप्रेशर शिविर लगाया। शिविर में योग और एक्यूप्रेशर के माध्यम कई बीमारियों से छुटकारा पाने के बारे में बताया।पतंजलि योग समिति की ओर से हनुमान मंदिर और राम मंदिर लोहाघाट में शिविर लगाया। शिविर में पतंजलि योग समिति की राज्य कार्यकारिणी सदस्य डॉ. जानकी ओली ने योगासन और प्राणायाम के महत्व को बताया। इस दौरान डॉ. ओली ने एक्यूप्रेशर के माध्यम से विभिन्न रोगों से छुटकारा पाने के उपाय बताए। इस मौके जिला महिला योग समिति की संरक्षक व योग शिक्षिका हीरा मुरारी, जिले की सबसे कम उम्र की योग शिक्षक शाम्भवी मुरारी, वन्दना जोशी, सुनीता ओली, किरन पंगरिया, सुमित्रा ओली, वीना जोशी, सोनिया आर्या आदि मौजूद रहीं।

More Stories
कुमाऊँनी भाषा के संरक्षण और संवर्धन के प्रयासों को नई दिल्ली में मिली सराहना
पाटी ब्लॉक में भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच CDO के बाद BDO का तबादला, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के आरोपों से गरमाई सियासत
भारी वर्षा के पूर्वानुमान पर चंपावत में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद