


ड रामायण पाठ का कन्या पूजन,हवन की आहुति के साथ पारायण हो गया है। इस दौरान विशाल भंडारे में श्रदालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया।
मंगलवार को हनुमान मंदिर सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आचार्य उमापति जोशी, चंद्र शेखर जोशी, दीपक पांडेय, संजय जोशी और युगल पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन की आहुति पूजा अर्चना संपन्न कराई। मुख्य यजमान भूपाल सिंह मेहता और नीतू मेहता सपत्नीक रहे। मंदिर में चल रही अखंड रामायण पाठ का कन्या पूजन, हवन और भंडारे के साथ समापन किया गया। आयोजित भंडारे में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। सहयोग में समिति के सुनील चौबे, जगदीश ओली, गोविंद वर्मा,सचिन जोशी, अजय कलखुड़िया, राजू गड़कोटी, सतीश पांडेय, दीपक सुतेड़ी, कीर्ति बगौली, बृजेश माहरा, बल्लू माहरा, दीपक ओली, उमेल ओली, ईश्वरी लाल शाह, भास्कर गड़कोटी, चंद्रशेखर बगौली, महेश बोहरा, दिनेश सुतेड़ी, पंकज वर्मा, हिमांशु बाहरा, संजय डिक्टिया मौजूद रहे।

More Stories
गड़कोट के भेंट घाट में निःशुल्क पुस्तकालय का शुभारंभ युवाओं को नशे से दूर रखकर शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने की पहल
अस्पताल में रील अस्पताल में रील बनाने पर पुलिस सख्त, युवक का चालान
नेपाल बॉर्डर के पास पांच हजार का इनामी गैंगस्टर स्मैक के साथ गिरफ्तार