April 16, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत जिले में बनाए गए पाँच और माइक्रो कंटेनमेंट जोन

चम्पावत  –  कोरोना के बढ़ते मामलों को मद्देनजर रखते हुए प्रशासन ने पांच नए माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना दिए हैं। इनमें से चार चम्पावत और एक लोहाघाट का शामिल है।
चम्पावत का बस्तियागूंठ, बासीमार, गोली और चौड़ा राजपुरा को प्रशासन की ओर से कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इन चारों गांवों में 63 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिसके बाद प्रशासन ने सख्ती के साथ इन सभी गांवों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। गांव में राशन समेत अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रशासन उपलब्ध कराएगा। यह बेहद चिंता का विषय है कि ग्रामीण इलाकों में संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

चम्पावत की तहसीलदार ज्योति नपलच्याल ने बताया कि गुरुवार को बस्तियागूंठ, गोली, चौड़ाराजपुरा और नरसिंहडांडा के बासीमार तोक को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। नरसिंहडांडा के बासीमार तोक व बस्तियांगूठ में दस-दस, चौड़ा राजपुरा में 20 और गोली ग्राम पंचायत में 35 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिसके बाद प्रशासन ने सभी चार गांवों को कंटेनमेंट घोषित कर दिया गया है। उधर, कोरोना के 12 मामले सामने आने पर प्रशासन ने लोहाघाट के रौंशाल गांव को भी माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।

एसडीएम आरसी गौतम ने कहा इस जोन में रहने वाले लोगों को जरूरी सामान की आपूर्ति घरों में ही कराई जाएगी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जुनैद कमर ने बकहा गांव में संपर्क में आए अन्य लोगों के भी कोरोना जांच के सैंपल लिए जा रहे हैं।

 

शेयर करे