April 23, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

कांग्रेस नेता के करीबी के अतिक्रमण को राजस्व और नगर पालिका की टीम ने ध्वस्त किया

लोहाघाट में राजस्व और नगर पालिका ने दो जगहों पर अतिक्रमण ध्वस्त किया

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में सरकारी भूमि पर हुए दो जगहों पर अवैध अतिक्रमण को प्रशासन ने ध्वस्त किया। अतिक्रमण ध्वस्त करने में राजस्व और नगर पालिका की संयुक्त टीम शामिल रही।
मंगलवार को एसडीएम रिंकू बिष्ट के दिशा निर्देशन में राजस्व और नगर पालिका की टीम ने सरकारी भूमि में हुए अतिक्रमणों को हटाया। नगर पालिका के ईओ पूरन सिंह बोहरा और राजस्व उप निरीक्षक राकेश पंगरिया ने बताया कि किसी व्यक्ति ने प्रशासन से शिकायत की थी कि नगर के डाकबंगला मार्ग में एक व्यक्ति सरकारी भूमि में अतिक्रमण कर निर्माण कार्य करा रहा है। यह कांग्रेस के एक बड़े नेता का करीबी ह । शिवालय मार्ग में भी सरकारी भूमि में अवैध रूप से गौशाला बनी हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों ही स्थानों की जांच में अतिक्रमण की शिकायत सही पाई गई। बताया कि दोनों ही स्थानों में सरकारी भूमि में हुए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। एसडीएम रिंकू बिष्ट ने कहा कि सरकारी भूमि में किसी भी प्रकारक अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से सरकारी भूमि में अतिक्रमण न करने की नसीहत दी है। टीम में राजस्व उप निरीक्षक मोहित मेहता, राजस्व उप निरीक्षक सलमान, नगर पालिका के सुमित गड़कोटी, संदीप बाल्मिीकि आदि शामिल थे।

शेयर करे