June 4, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

टनकपुर में 2.25 ग्राम स्मैक और पाटी में 58 बोतल अवैध देशी शराब पकड़ी

चंपावत। आदर्श आचार संहिता के क्रम में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध चंपावत पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है।

*टनकपुर व पाटी क्षेत्र अंतर्गत 2.25 ग्राम स्मैक व 58 बोतल अवैध देशी शराब के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार

*श्री अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावत* के निर्देशानुसार तथा *क्षेत्राधिकारी महोदय चंपावत /टनकपुर* के पर्यवेक्षण में *लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निर्विघ्न, स्वतंत्र व भयमुक्त सम्पन्न कराए जाने* के क्रम में जनपद चंपावत में *प्रभावी आदर्श आचार संहिता* का पूर्ण रुप से पालन कराते हुए *मादक पदार्थों की तस्करी* करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया है।

उक्त के क्रम में दिनांक 23/03/2024 को जनपद चंपावत के *थाना टनकपुर व पाटी क्षेत्र* से 03 अलग-अलग मामलों में *03 अभियुक्तों को गिरफ्तार* कर उनके *कब्जे से 2.25 ग्राम स्मैक तथा 58 बोतल अवैध देशी शराब* बरामद कर गिरफ्तार किया गया। जिसमे –
01- थाना टनकपुर क्षेत्र से *अभियुक्त उस्मान पुत्र अनीश अहमद,* उम्र 20 वर्ष* निवासी वार्ड नंबर 4, रेलवे कॉलोनी, थाना टनकपुर के *कब्जे से 2.25 ग्राम स्मैक बरामद कर गिरफ्तार* किया गया।

02- थाना टनकपुर क्षेत्र से *अभियुक्त महेश सिंह पुत्र माधव सिंह,* निवासी उचौली गोठ थाना टनकपुर के *कब्जे से 12 बोतल अवैध देशी शराब* बरामद कर *गिरफ्तार* किया गया

03- थाना पाटी क्षेत्र से
*अभियुक्त अर्जुन सिंह पुत्र दीवान सिंह,* निवासी ग्राम मंगललेख, थाना पाटी के *कब्जे से 46 बोतल अवैध देशी शराब* बरामद कर गिरफ्तार किया गया

शेयर करे