संदिग्ध परिस्थितियों में घर के भीतर फंदे में लटका मिला युवक का शव
लोहाघाट (चंपावत)। नगर से लगे ग्राम सभा पाटन पाटनी के प्रेमनगर तोक में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के भीतर फंदे में लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर मार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत के बाद परिवार मे कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर शाम को एक युवक के फंदे में लटकने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि रोहित चंद्र पाटनी (३१) पुत्र सतीश चंद्र पाटनी घर के भीतर पंखे के कुंडे से लटका मिला। उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। रोहित परिवार का इकलौता पुत्र था, उसकी डेढ वर्ष की एक बेटी है। रोहित की मौत के बाद परिजन बेसुध हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
—
पाटन पाटनी में फंदे से लटका मिला युवक का शव

More Stories
बस हादसे में चालक की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, पुत्र से फोन पर की बात
बस हादसे में चालक की मौत पर डीएम ने जताया शोक, परिजनों से मिले
मार्ग से बाड़ीगाड़ में गिरने से दंत चिकित्सक की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम