शहर की सुंदरता पर आयोजित प्रतियोगिता में नगर पालिका लोहाघाट हुई चयनित
पांच मार्च को शहरी विकास निदेशालय की ओर से किया जाएगा सम्मानित
लोहाघाट । शहरी विकास विभाग की ओर से शहर की सुंदरता पर आयोजित प्रतियोगिता में नगर पालिका लोहाघाट का चयन हुआ है। पांच मार्च को शहरी विकास निदेशालय की ओर से देहरादून में पालिका को सम्मानित किया जाएगा। पालिका के चयन पर जन प्रतिनिधियों और लोगों ने खुशी जताई है। निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, प्रशासिक रिंकू बिष्ट और अधिशासी अधिकारी प्रताप सिंह बोरा ने बताया कि वर्ष २०२३ में शहरी विकास निदेशालय की ओर से शहर की सुंदरता पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। वर्मा ने बताया कि उस दौरान केंद्र व राज्य सरकार से आई टीम ने लोहाघाट नगर पालिका क्षेत्र का भ्रमण कर यहां की सुंदरता का निरीक्षण किया था। वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में नगर के नौले धारे, हैंड पंप व मंदिरों के साथ चिल्ड्रन पार्क व समस्त नगर के आसपास विशेष स्वच्छता, नगर पालिका क्षेत्र लोहाघाट के बाजार की सुंदरता तथा प्राकृतिक सौंदर्य में शहरी विकास निदेशालय उत्तराखंड द्वारा नगर पालिका परिषद लोहाघाट को दो पुरस्कारों से पुरस्कृत किया जा रहा है। वर्मा ने बताया कि पांच मार्च को यह पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। पूर्व पालिकाध्यक्ष वर्मा और प्रशासक रिंकू बिष्ट ने नगर पालिका को पुरस्कार मिलने पर नगर वासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नगर के लोगों के सामुहिक प्रयासों से लोहाघाट पालिका को प्रदेश की आदर्श पालिका का दर्जा दिलाने के लिए मिलकर कार्य किया जाएगा।
—

More Stories
4.91 करोड़ से संवरेगा 800 साल पुराना राजबुंगा किला
बनबसा में 24.60 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
बनबसा में 24.60 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार