April 16, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत की बेटी फलक ने 54 राष्ट्र मंडल देशों के 500 प्रतियोगियों में पहला स्थान पाया

चंपावत जिले की होनहार बेटी ने राष्ट्रमंडल कॉमनवेल्थ के 54 देशों में आयोजित संगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। रिटायर्ड डॉक्टर बीड़ी सुतेड़ी की पोती तथा सॉफ्टवेयर इंजीनियर सचिन सुतेड़ी की बेटी जोकि नोएडा के पाथवेज स्कूल में 11वीं की छात्रा हैं उन्होंने म्यूजिक कॉलेज ऑफ लंदन द्वारा आयोजित राष्ट्रमंडल संगीत कंपोजिशन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है इसमें 500 राष्ट्रमंडल देशों के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था फलक द्वारा कोरोना महामारी के थीम पर आधारित गाने की धुन कंपोज की थी जिसमें प्रवासियों के दर्द और उनकी समस्याओं और पीड़ा को दर्शाया था फलक की माता चेताली सुतेड़ी भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। फलक पिछले 7 सालों से लंदन स्कूल ऑफ़ म्यूजिक दिल्ली से संगीत का प्रशिक्षण ले रही है तथा उन्हें पियानो बजाने में महारत हासिल है। फलक की सफलता पर उनके गृह क्षेत्र चंपावत में उनके दादाजी के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है उनके दादा डॉक्टर बीड़ी सुतेड़ी और दादी जानकी सुतेड़ी ने बताया कि बहुत लोग फोन द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं।

फलक सुतेड़ी लंदन स्कूल ऑफ म्यूजिक द्वारा आयोजित राष्ट्रमंडल देशो की प्रतियोगिता में संगीत कंपोजिंग में पहला स्थान पाया

शेयर करे