October 22, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

एसपी अजय गणपति के प्रयासों से डड़ाबिष्ट में फायर स्टेशन खुला

Dukan Ad
Dukan Ad

डड़ा बिष्ट में खुला फायर स्टेशन
चम्पावत। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के प्रयासों से डड़ाबिष्ट पंचायत भवन में फायर स्टेशन खुल गया है। जिसमें स्टाफ की तैनाती भी हो गई है। च फायर स्टेशन का अग्निशमन अधिकारी ने निरीक्षण भी किया।
अग्निशमन अधिकारी चंदन राम ने बताया कि जिले का तीसरा फायर स्टेशन खुल गया है। उन्होंने बताया कि नवसृजित फायर स्टेशन चंपावत को अस्थाई भवन पंचायत घर डड़ाबिष्ट चंपावत में संचालित किया जाएगा।  फायर  स्टेशन  में अग्निशमन का छोटा  वाहन,उपकरण एवं स्टाफ की फायर स्टेशन लोहाघाट और टनकपुर से व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि चंपावत फायर स्टेशन में वर्तमान में 1 लीडिंग फायरमैन 3 फायरमैन 1 चालक की नियुक्ति की गई है। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि चंपावत मुख्यालय में फायर स्टेशन नहीं होने से आग लगने की घटनाओं में लोहाघाट से फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाना पड़ता था। जिसमें काफी समय लग जाता था। इसलिए अस्थाई तौर पर फायर स्टेशन को  पंचायत भवन  में संचालित किया जाएगा । स्थाई फायर स्टेशन के निर्माण के लिए आईटीआई के सभी 13 नाली जमीन का चयन कर लिया है जिसकी डीपीआर भेजी गई है।

शेयर करे