अल्टो और केंटर की भिड़त में एक घायल
लोहाघाट। खेतीखान मार्ग में बिशंग के चौड़ाढेक के पास कार और केंटर की भिड़त में कार चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल का उपचार उपजिला अस्पताल में करने के बाद हायर सेंटर रेफर किया।
सोमवार सुबह खेतीखान मार्ग में बिशंग के चौड़ाढेक के पास लोहाघाट की ओर आ रही अल्टो कार संख्या यूके 03टीए 1409 और बिशंग की ओर जा रहे केंटर यूके 03सीए 2277 के बीच जोरदार भिडंत हो गई। दुर्घटना में अल्टो चालक सूरज कुमार (18) पुत्र राजू राम निवासी मल्ला ढेक गंभीर रूप से घायल हो। लोगों ने घायल को उप जिला अस्पताल लोहाघाट लाया गया। डॉ. दिक्षा दिक्षा और डॉ. करन ने बताया घायल के सिर और छाती में काफी चोटें लगी हैं। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय चम्पावत रेफर किया। दुर्घटना में अल्टो कार को भारी नुकसान पैदा हो गया है। लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर लोहाघाट पुलिस को सूचना देकर अस्पताल में घायल को बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए।
खेतीखान मार्ग में बिशंग के चौड़ाढेक के पास कार और केंटर की भिड़त

More Stories
बस हादसे में चालक की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, पुत्र से फोन पर की बात
बस हादसे में चालक की मौत पर डीएम ने जताया शोक, परिजनों से मिले
मार्ग से बाड़ीगाड़ में गिरने से दंत चिकित्सक की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम