लोहाघाट। अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर रामलीला मैदान में बाल रामलीला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें धनुष यज्ञ की लीला का मंचन किया जाएगा।
श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने बताया कि रामलीला मैदान में 21 जनवरी को दिन में दो बजे से धनुष यज्ञ की रामलीला का मंचन किया जाएगा। 22जनवरी को सुबह राम मंदिर में पूजा अर्चना हनुमान चालीसा,सुंदर कांड पाठ,दो से चार बजे तक रुमझुमा सांस्कृतिक दल की और सांस्कृतिक कार्यक्रम, चार से छह बजे तक भजन कीर्तन,छह बजे से रामलीला मैदान स्थित श्रीराम मंदिर में 21 सौ दीपक जलाएं जाएंगे। उन्होंने बताया कि 23जनवरी को दिन में नगर के विभिन्न मार्गों से प्रभु श्रीराम दरबार की भव्य झांकी निकाली जाएगी। तैयारी में रामलीला समिति के मुकेश शाह,अजय कलखुडिया,राजन राय,रोहन राजपूत,हेम पांडेय, कैलाश बगौली, ईश्वरी लाल शाह जुटे रहे।
लोहाघाट में होगा बाल रामलीला का मंचन

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार