September 3, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए फॉयर ब्रिगेड को मिला नया अग्निशमन वाहन

Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट फॉयर ब्रिगेड को मिला नया अग्निशमन वाहन
लोहाघाट। फॉयर बिग्रेड लोहाघाट को मिला नया दमकल वाहन। फायर स्टेशन लोहाघाट के दोनों दमकल वाहनों का रजिस्ट्रेशन समाप्त होने से हो रही थी दिक्कतें।
शनिवार को नया वाहन आने पर फायर ब्रिगेड के अग्निशमन अधिकारी चंदन राम ने बताया कि लोहाघाट फॉयर स्टेशन में दो बड़े पुराने दमकल वाहन हैं। जिनका रजिस्ट्रेशन समाप्त हो गया है। रजिस्ट्रेशन समाप्त होने के कारण उनके संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अग्निशमन अधिकारी चंदन राम ने बताया कि डीआईजी फायर ब्रिग्रेड निवेदिता कुकरेती के आदेश पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी ईशान कटारिया ने लोहाघाट फायर स्टेशन को एक फोम टेंडर अग्निशमन वाहन भेज दिया है। उन्होंने बताया कि बाराकोट पाटी, गुमदेश, लोहाघाट और चम्पावत, रीठा साहिब देवीधूरा आदि स्थानों में आगजनी की घटनाओं से निपटने में काफी राहत मिल सकेगी।

शेयर करे