August 23, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

लंगूरों के आतंक से गोशनी गांव के किसान परेशान, फसलें हो रहीं बर्बाद

Dukan Ad
Dukan Ad

लंगूरों के आतंक से गोशनी गांव के किसान परेशान, फसलें हो रहीं बर्बाद

लोहाघाट। विकासखंड लोहाघाट के ग्राम गोशानी के ग्रामीण इन दिनों लंगूरों के बढ़ते आतंक से परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लंगूर खेतों में घुसकर फल, सब्जियां और अन्य कृषि फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, लंगूरों के झुंड खेतों में पहुंचकर गोभी, राजमा, टमाटर, शिमला मिर्च समेत अन्य फसलों को नष्ट कर देते हैं। इसके चलते किसानों की मेहनत पर पानी फिर रहा है। उनका कहना है कि पहले जहां प्रतिदिन 100 से 150 रुपये तक की सब्जियां और फल बेचकर परिवार का खर्च चलता था, अब फसलें नष्ट होने से आय का प्रमुख स्रोत प्रभावित हो गया है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वन विभाग को कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि 1905 में भी शिकायत की लेकिन समस्या का स्थायी समाधान आज तक नहीं हो सका।

ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि लंगूरों के आतंक से राहत दिलाने के लिए शीघ्र प्रभावी कदम उठाए जाएं। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो उन्हें जिलाधिकारी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

ग्रामीणों ने इस संबंध में अपने हस्ताक्षर और संपर्क नंबर भी प्रशासन को उपलब्ध कराए हैं तथा जल्द कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत करने वालों में गिरीश चंद्र पांडे, महेश जोशी, बसंत ओली, सती चंद्र ओली, सोम प्रकाश, सतीश कलखुड़िया, संदीप कलखुडिया, जगदीश, दिनेशओली,नवीन वर्मा आदि शामिल रहे।

#Lohaghat #Champawat #Gahatodi #LangurTerror #Farmers #CropDamage #Uttarakhand #ForestDepartment #Agriculture #VillageNews #ChampawatLiv

शेयर करे